कोरोना मरीज़ पर हुई एफ.आई.आर


भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल,यह दोनों संक्रमित मरीज 28 मार्च को इंदौर के एमआरटीबी अस्पताल से भाग गए थे। दोनो मरीजों को ट्रेस करके  दोबारा अस्पताल लाया गया है। बता दें कि देश इस वक्त 21 दिनों के लॉकडाउन से गुजर रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के आदेश दिए। 


मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक राज्य में कुल 39 केस पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस का कहर इंदौर में सबसे ज्यादा है। इस शहर में अभी तक 20 केस सामने आ चुके हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। इसके बाद यहां पर पेट्रोल पंप, किरान सहित सब्जी और दूध की कोई भी दुकानें नहीं खुल पाएंगी।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 1024 मामले सामने आ गए हैं। मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। 96 लोग ठीक हो गए हैं। प्रत्येक दिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीमारी का अभी कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सिवाय एहतियात बरतने के अलावा कोई भी विकल्प मौजूद नहीं है। सरकार की तरफ से लगातार घर पर रहने की अपील की जा रही है। वैश्विक स्तर पर अभी तक 30 हजार के आस-पास लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।


सभी देशों ने अपने देशों में एहतियात बरतने की सलाह दी हुई है। चीन के बाद सबसे ज्यादा मामले इटली और स्पेन से सामने आए हैं। वहीं इस बीमारी का इलाज लगातार वैज्ञानिक ढूंढ रहे हैं।


 


Popular posts
उज्जैन में कोरोना के 22 मरीज पॉजिटिव की पुष्टि, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में श्रीमती निधि शर्मा के साथ अन्य अनेक छात्र /छात्राओं को रजत, स्वर्ण से पुरस्कृत किया
Image
उज्जैन में ध्वजारोहण उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव करेंगे, डीएसपी श्री सुरेंद्रपालसिंह राठोर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे, उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में राज्य व संभाग स्तरीय पुरुष्कार योजना लागू
Image
कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई में आज 200 से अधिक समस्याओं को सुन कर समाधान के निर्देश दिए गेहूं भंडारण हेतु अस्थाई कैंप बनाया जाए - संदीप यादव (संभाग आयुक्त), विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को
Image
उज्जैन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-- भाजपा का छत्रीचौक में एवं शासकिय गणतंत्र दिवस दशहरा मैदान उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ने एवं कलेक्ट्रोरेक्ट में संभागायुक्त में झंडा वंदन किया, चरक भवन में नेत्र हॉस्पिटल प्रारम्भ
Image
उज्जैन में दो आधार केंद्र नए प्रारंभ होंगे, श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती 15 मार्च से प्रारंभ होगी ,जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह ने 200 से अधिक जन समस्याओं सुनवाई की एवं निराकरण के निर्देश दिए
Image