पुलिसकर्मियों को निशाना बना सकते हैं आईएस के आतंकी - दिल्ली पुलिस का दावा

 


 


 



दिल्ली के डीसीपी ( स्पेशल सेल) संजीव कुमार यादव ने कहा- शहर में तैनातपुलिसकर्मियों को आईएस के संदिग्ध आतंकियों के गतिविधियों की जानकारी दे दी जाएगी


लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी लॉकडाउन का उल्लंघन रोकने और लोगों की मदद में जुटी है


उज्जैन/नई दिल्ली ।आईएसआईएस के आतंकी कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली के डीसीपी ( स्पेशल सेल) संजीव कुमार यादव ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही शहर भर में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दे दी जाएगी। कोरोना की वजह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। 


21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को रोक रही है। यह लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने में भी जुटी है।


मार्च में आईएस के दो संदिग्ध गिरफ्तार हुए थे


21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को रोक रही है। यह लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने में भी जुटी है।


दिल्ली पुलिस ने 8 मार्च को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रॉविंस (आईएसकेपी) मॉड्यूल से जुड़े कश्मीरी दंपती को गिरफ्तार किया था। जामिया नगर से जहांजेब सामी और हीना बशीर बेग को गिरफ्तार किया गया था। ये श्रीनगर के रहने वाले थे। दोनों सीएए के खिलाफ प्रदर्शन का इस्तेमाल मुस्लिम युवाओं को भड़काकर आतंकी हमले के लिए करना चाहते थे। पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले थे। ये लोग अफगानिस्तान में आईएसकेपी के टॉप लीडर्स के संपर्क में थे। 


दिल्ली में अब तक1339 लोग क्वारैंटाइन किए गए


दिल्ली में  सरकार ने  अब तक 1339 लोगों को क्वारैंटाइन कराया है। मंगलवार को 23 नए केस सामने आए। सोमवार को भी 25 मामले मिले थे। यहां निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड और देश के 15 राज्यों के लोग शामिल हुए थे। 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। यहां से लौटे सैकड़ों लोग संक्रमित मिले हैं। अब पुलिस जमात में शामिल सभी लोगों को ट्रैक करने में जुटी है।


Popular posts
कलेक्टर आशीष सिंह ने 125 जन समस्याओं की सुनवाई की , संस्कृत नाट्य का त्रि दिवसीय आयोजन 18 फरवरी को होगा।
Image
उज्जैन में ध्वजारोहण उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव करेंगे, डीएसपी श्री सुरेंद्रपालसिंह राठोर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे, उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में राज्य व संभाग स्तरीय पुरुष्कार योजना लागू
Image
उज्जैन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-- भाजपा का छत्रीचौक में एवं शासकिय गणतंत्र दिवस दशहरा मैदान उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ने एवं कलेक्ट्रोरेक्ट में संभागायुक्त में झंडा वंदन किया, चरक भवन में नेत्र हॉस्पिटल प्रारम्भ
Image
उज्जैन में दो आधार केंद्र नए प्रारंभ होंगे, श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती 15 मार्च से प्रारंभ होगी ,जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह ने 200 से अधिक जन समस्याओं सुनवाई की एवं निराकरण के निर्देश दिए
Image
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मूकबधिर छात्रावास पर स्वल्पाहार वितरित होगा
Image