उज्जैन में 3 और कोरोना पॉजिटिव, कुल 106


उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन मे पिछले कई दिनों से एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के साथ ही रविवार सुबह कोरोना मरीजों का आंकड़ा 106 पहुँच चुका है। डॉ. एच.पी.सोनानिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मिली 97 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में से 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है, लेकिन इनमें से 2 लोगों को संदिग्ध माना गया है। और 3 लोगों को ही कोरोना पॉजिटिव माना गया है। खास बात यह कि जिन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है वह पहले से ही क्वारेंटाइन इलाकों में रहते हैं। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे उन्हें क्वारेंटाइन करने के साथ ही मरीज के परिजनों के अलावा क्षेत्र के रहवासियों के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है, इस कारण अब भी सैकड़ों सैंपलों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग चल रही है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 106 और 2 संदिग्ध है। उज्जैन जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 हो चुकी है।


Popular posts
उज्जैन में कोरोना के 22 मरीज पॉजिटिव की पुष्टि, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में श्रीमती निधि शर्मा के साथ अन्य अनेक छात्र /छात्राओं को रजत, स्वर्ण से पुरस्कृत किया
Image
उज्जैन में ध्वजारोहण उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव करेंगे, डीएसपी श्री सुरेंद्रपालसिंह राठोर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे, उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में राज्य व संभाग स्तरीय पुरुष्कार योजना लागू
Image
कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई में आज 200 से अधिक समस्याओं को सुन कर समाधान के निर्देश दिए गेहूं भंडारण हेतु अस्थाई कैंप बनाया जाए - संदीप यादव (संभाग आयुक्त), विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को
Image
उज्जैन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-- भाजपा का छत्रीचौक में एवं शासकिय गणतंत्र दिवस दशहरा मैदान उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ने एवं कलेक्ट्रोरेक्ट में संभागायुक्त में झंडा वंदन किया, चरक भवन में नेत्र हॉस्पिटल प्रारम्भ
Image
उज्जैन में दो आधार केंद्र नए प्रारंभ होंगे, श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती 15 मार्च से प्रारंभ होगी ,जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह ने 200 से अधिक जन समस्याओं सुनवाई की एवं निराकरण के निर्देश दिए
Image